रायपुर/दिल्ली। देशभर में दोपहिया वाहन चालकों के बीच टोल टैक्स को लेकर मची हलचल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए भ्रामक खबरों पर नाराजगी जताई है।
गडकरी ने सोमवार को अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि,
“कुछ मीडिया हाउसेस द्वारा यह गलत खबर फैलाई जा रही है कि दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाया जा रहा है, जबकि ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित ही नहीं है।“
उन्होंने यह भी साफ किया कि दो-पहिया वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह छूट पहले की तरह जारी रहेगी।
गडकरी ने भ्रामक रिपोर्टिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा,
“बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता का हिस्सा नहीं है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।“
जनता में फैली थी भ्रम की स्थिति
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई न्यूज़ पोर्टल्स पर यह खबर तेजी से फैल रही थी कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। इससे बाइक और स्कूटर चालकों में असुरक्षा और आक्रोश फैल गया था।
अब गडकरी के आधिकारिक बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि टू-व्हीलर पर टोल लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207769
Total views : 8247579