New UPI payment app: PhonePe-Google Pay के लिए ”खतरे की घंटी! मार्केट में आ रहा है नया UPI payment app

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों के साथ बाज़ार में धूम मचाने वाली टेक्नोलॉजी कंपनी Zoho अब देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट सेक्टर में कदम रखने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार जोहो जल्द ही अपना UPI-आधारित कंज्यूमर पेमेंट प्लेटफॉर्म ‘Zoho Pay’ लॉन्च करेगी, जो सीधे तौर पर Paytm, PhonePe और Google Pay जैसी स्थापित ऐप्स को चुनौती देगा।

Zoho पहले से ही अपने Arattai ऐप (WhatsApp के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है) और Ulaa ब्राउजर (Google Chrome को टक्कर) के साथ सुर्खियां बटोर रही है। इन ऐप्स के डाउनलोड में हाल के दिनों में तेज़ी देखी गई है।

स्टैंडअलोन ऐप होगा Zoho Pay, Arattai से होगा इंटीग्रेट

रिपोर्ट्स बताती हैं कि Zoho Pay एक Standalone ऐप के रूप में लॉन्च होगा, लेकिन इसे जोहो के मैसेजिंग ऐप Arattai में भी इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि WhatsApp की तरह Arattai यूजर्स को भी एक ही ऐप में चैटिंग और पेमेंट दोनों के विकल्प मिल जाएंगे।

जोहो के पास पहले से ही पेमेंट-एग्रीगेटर लाइसेंस है और वह अपने ‘जोहो बिजनेस’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापारिक भुगतान (Business Payments) की सुविधा दे रहा है। UPI इकोसिस्टम में कदम रखने से निश्चित रूप से मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और मौजूदा दिग्गजों के लिए एक नई चुनौती खड़ी होगी।

कब तक लॉन्च होगा Zoho Pay?

Zoho Pay ऐप के लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले Next Quarter में इसे बाज़ार में उतारा जा सकता है। यह ऐप वर्तमान में टेस्टिंग चरण में है और इसे Android के साथ-साथ iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया जाएगा।

UPI का तेज़ी से बढ़ता बाज़ार

जोहो ऐसे समय में UPI मार्केट में आ रहा है जब भारत का डिजिटल पेमेंट नेटवर्क दुनिया में सबसे एक्टिव है। एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार 2024 में UPI के ज़रिए 17,221करोड़ ट्रांजेक्शन हुए थे, जो 2019 के मुकाबले कई गुना ज़्यादा है। 2024 में इन लेनदेन की कुल वैल्यू लगभग ₹247 लाख करोड़ तक पहुंच गई थी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *