भोपाल: 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में नया खुलासा, सह-आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात कबूली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार; POCSO सहित कई धाराओं में मामला दर्ज

भोपाल: राजधानी भोपाल में 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के दोस्त ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि घटना के दौरान उसने वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर पीड़िता को धमकाकर ब्लैकमेल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला पिछले वर्ष जुलाई से जुड़ा है। आरोप है कि 19 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता से उसकी एक सहेली के माध्यम से दोस्ती की और घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर कार में दुष्कर्म किया। इस दौरान कथित रूप से वीडियो बनाया गया और उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 40 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी उसे लगातार धमकाया गया।

मामले में गिरफ्तार सह-आरोपी माज खान को 8 फरवरी को हिरासत में लिया गया था और वह कोहेफिजा थाना पुलिस की रिमांड पर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तीन कारें जब्त की हैं, जिनमें एक थार वाहन भी शामिल है। जांच एजेंसियों के अनुसार, मुख्य आरोपी को 3 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह मामला पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं और आगे की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment