बिलासपुर में स्मार्ट व्हाट्सएप चैटबॉट और स्वच्छ वार्ड चैलेंज की नई पहल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24 7in बिलासपुर

बिलासपुर नगर निगम ने प्रदेश में पहली बार डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए स्मार्ट व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। इस सेवा के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे ही संपत्ति कर, बिल भुगतान, शिकायत पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी अहम सेवाओं का लाभ कुछ ही मिनटों में ले सकेंगे। यह प्रयास बिलासपुर नगर निगम को पूरी तरह स्मार्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कैसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉट

इस सेवा के लिए नगर निगम ने एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 91 88157 82574 जारी किया है। नागरिकों को इस नंबर को अपने फोन में सेव कर “हाय” या “नमस्ते” लिखकर भेजना होगा, जिसके जवाब में ऑटोमेटेड रिप्लाई के जरिए सेवाओं की सूची प्राप्त होगी। इसके बाद नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार सेवाओं का चयन कर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। चैटबॉट एआई तकनीक पर आधारित होगा और मेटा की तर्ज पर काम करेगा। इस सुविधा को नगर निगम की वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

स्वच्छ वार्ड चैलेंज – मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम बिलासपुर ने “स्वच्छ वार्ड चैलेंज प्रतियोगिता” की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य शहर के हर वार्ड को साफ-सुथरा बनाना और राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में पहला स्थान प्राप्त करना है। इस प्रतियोगिता में हर माह सभी वार्डों का सर्वे किया जाएगा और सबसे स्वच्छ पाए जाने वाले वार्ड को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस चैलेंज की घोषणा करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री टोडन साहू ने बताया कि इस बार गणेशोत्सव की तर्ज पर “स्वच्छ दुर्गा पंडाल प्रतियोगिता” भी शुरू की जा रही है, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पंडालों को सम्मानित किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment