न.प.उपाध्यक्ष चुनाव:भाजपा की राजकुमारी कौशिक हुई विजयी…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव – नगर पंचायत सरगांव में उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज 11 मार्च मंगलवार को अपने निर्धारित समय मे प्रारंभ हुई जंहा सर्वप्रथम नामंकन पस्चात स्कूटनी, नाम वापसी व मतदान के लिए समय निर्धारित किया गया उपाध्यक्ष के लिए कुल दो प्रत्याशियों ने फार्म जमा किया जिसमे भाजपा से वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद राजकुमारी कौशिक व निर्दलीय पार्षद वार्ड क्रमांक 04 कृष्णा साहू ने फार्म जमा किया।

15 वार्डों वाले नगर पंचायत सरगांव में 7 पार्षद कांग्रेस 7 भाजपा के साथ 1 निर्दलीय उम्मीदवार कृष्णा साहू के साथ ही अध्यक्ष परमानन्द साहू सहित कुल 16 मतों का प्रयोग उपाध्यक्ष पद हेतु किया गया। निर्दलीय कृष्णा साहू जो कांग्रेस समर्थित थे को मिलाकर कांग्रेस के पास 8 मत व भाजपा अध्यक्ष के मत को मिलाकर भाजपा के पास भी 8 मत थे।

ऐसे में चुनाव दिलचस्प हो गया था। परन्तु चुनाव के परिणाम आने के बाद आखिरकार कांग्रेस में पुनः उथलपुथल मच गई जब भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी कौशिक ने विजयश्री हासिल किया। उनके पक्ष में 9 मत पड़े जबकि कृष्णा साहू को 7 मत ही मिल पाए फिर से कांग्रेस पार्षद द्वारा क्रास वोट डालकर भाजपा के विकास और विश्वास पे मुहर लगा दिया गया।

राजकुमारी रामकुमार कौशिक ने नगर पंचायत सरगांव के उपाध्यक्ष पद पे आखिरकार कब्जा कर ही लिया और क्रॉस वोट डालने वाला पार्षद कांग्रेस के लिए कब्ज बन गया। उनकी शानदार जीत के बाद सरगांव मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ,समर्थको ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वंही कांग्रेस लुटिया डुबाने वाले पार्षद की पतासाजी में जुटी हुई है।

जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पथरिया भरोसा राम ठाकुर ने उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर प्रशासन से तहसीलदार अतुल कुमार वैष्णव, नायब तहसीलदार लीलाधर क्षत्रिय,डीएसपी नवनीत पाटिल ,सीएमओ घनश्याम शर्मा के साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू , भाजपा पार्षद मनोज यादव, सुनीता साहू, जमुना पांडे, सुषमा यादव, सविता कौशिक, महेश साहू, पर्यवेक्षक राजेंन्द्र वैष्णव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा, मण्डल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो पंकज वर्मा, रामकुमार कौशिक, घनश्याम राजपूत,रामजुड़ावन साहू,रिजवान हक, संजीव नेताम,रामकुमार गायकवाड़, तरुण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, मुरली कौशिक,असद मोहम्मद,रघु ठाकुर, उदित साहू,शंकर साहू,वीरेंद्र तिवारी, शिव पांडेय,डॉ हिरावन साहू, शबाना जबीन,नन्दनी साहू,दुर्गेश वर्मा, पवन साहू,दीपिका कौशिक, चंद्रशेखर कौशिक,विष्णु राजपूत,दिनेश जायसवाल, सहित सैकड़ों भाजपा के ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *