न.प. सरगांव में ‘रजत जयंती महोत्सव’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2025 का आयोजन आज से

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव (मुंगेली)। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत सरगांव में ‘रजत जयंती महोत्सव’ धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही, ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2025 के तहत विभिन्न स्वच्छता संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

नगर पंचायत सरगांव के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इन दोनों अवसरों को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां संपन्न कराई जाएंगी। सभी वार्डों में जन-सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा सके।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने वार्ड में रजत जयंती महोत्सव एवं स्वच्छता अभियान की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है ताकि दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए हम नगर में अभियान के तहत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए गतिविधियों का आयोजन करेंगे हमारा उद्देश्य नगर को स्वच्छ हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाना है जो हमारे पूर्वजों से मिले संस्कारों का सम्मान करेगा सभी की जन भागीदारी से नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *