केंद्र सरकार ने वर्तमान में एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री का पद संभाल रहे नील कंठ मिश्रा को विश्व बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है।
4 जून को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नीलकंठ मिश्रा की नियुक्ति की पुष्टि की कि उनका कार्यकाल अगले तीन साल तक के लिए रहेगा। अभी वर्ल्ड बैंक में भारत का प्रतिनिधित्व पूर्व आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर कर रहे हैं।
इनका कार्यकाल जल्दी ही समाप्त होने वाला है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक जब तक मिश्रा पद नहीं संभाल लेते, तब तक अय्यर अपने पद पर बने रहेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217494
Total views : 8259607