नक्सल संगठन ने हिड़मा की मौत पर उठाए सवाल
बीमार होने का दावा, गिरफ्तार कर गोली मारने का आरोप
रायपुर। नक्सल संगठन ने अपने नेता हिड़मा की मौत को लेकर नया दावा किया है। अभय नाम से जारी एक पत्र में नक्सलियों ने पुलिस द्वारा बताए गए एनकाउंटर को झूठी और मनगढ़ंत कहानी बताया है। पत्र में कहा गया है कि हिड़मा बीमार था और इलाज करवाने के लिए विजयवाड़ा गया हुआ था। इसी दौरान उसकी जानकारी लीक हो गई और 15 नवंबर को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पत्र के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस हिड़मा को अल्लुरी सितारामा राजू जिले के मरेडुमल्ली इलाके में लेकर गई, जहां 18 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने दावा किया है कि इस घटना में हिड़मा की पत्नी राजे समेत 6 लोगों की हत्या की गई और बाद में इसे मुठभेड़ का रूप दिया गया।
नक्सल संगठन ने 19 नवंबर को 7 नक्सलियों के एनकाउंटर को भी झूठा बताया है। पत्र में उल्लेख है कि इन घटनाओं के विरोध में 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया जाएगा। नक्सलियों का कहना है कि हिड़मा को गलत तरीके से खलनायक दिखाया जा रहा है और उसके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163306
Total views : 8188109