नक्सली संगठन ने किया शांति वार्ता का प्रस्ताव, हथियार छोड़ने को तैयार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। नक्सल आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नक्सली संगठन ने हथियार छोड़ने और शांति वार्ता की दिशा में कदम बढ़ाने का संकेत दिया है। संगठन के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की अपील को प्रभावी बताते हुए सरकार से बातचीत के लिए सहमति जताई है।

प्रवक्ता ने पत्र में कहा है कि नक्सली एक महीने के भीतर वीडियो कॉल के जरिए सरकार से संवाद के लिए तैयार हैं। इसके लिए संगठन ने एक महीने के लिए सीजफायर (फायरबंदी) की मांग भी की है। साथ ही नक्सलियों ने अपनी ई-मेल आईडी सार्वजनिक कर दी है, ताकि सरकार सीधे संवाद स्थापित कर सके।

गौरतलब है कि यह प्रेस नोट मूल रूप से 15 अगस्त 2025 को तैयार किया गया था, लेकिन माओवादी केंद्रीय समिति ने इसे तत्काल जारी करने पर रोक लगा दी थी। संगठन के लगातार नुकसान और कई सदस्यों के मारे जाने के बाद अंततः समिति ने 15 सितंबर 2025 को इसे जारी करने की अनुमति दी।

पत्र में संगठन ने लिखा है कि सरकार अपने फैसले की जानकारी टीवी और रेडियो के माध्यम से साझा करे। नक्सलियों का कहना है कि वे बिना किसी शर्त के शांति वार्ता के पक्ष में हैं और इसके लिए केंद्र सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा रखते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *