सुकमा में नक्सलियों का डंप साइट पकड़ा गया, 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट समेत सामग्री बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा: Sukma जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) की 226वीं बटालियन की सी कंपनी ने गोमगुड़ा क्षेत्र के पोडियमपारा में एंबुश ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के एक डंप साइट का पता लगाया।

सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से करीब 18 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की। बरामद सामान में तिरपाल, स्लीपिंग बैग, पिट्ठू बैग, नक्शा-चार्ट और अन्य उपयोगी सामग्री शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल नक्सली अपने ठिकानों और गतिविधियों के संचालन के लिए करते थे।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। अधिकारियों के मुताबिक बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

सीआरपीएफ ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment