नवनीत शुक्ला बने जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के मीडिया प्रभारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने विगत दिनों हुई विस्तारित बैठक के उपरांत नवनीत शुक्ला को जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया।

इस अवसर पर नवनीत शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनीत शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की ।

गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन में मीडिया प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पद पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में नवनीत शुक्ला की यह नियुक्ति संगठन के लिए एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *