राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 का भव्य आयोजन, दल्ली राजहरा के शिक्षक अजय सिंह सहित बालोद जिले के पांच शिक्षक सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/दल्ली राजहरा। देशभर के नवाचारी शिक्षकों को समर्पित ‘राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन 29 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) रायपुर सह SCERT परिसर में किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 155 शिक्षकों को उनके नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस आयोजन का नेतृत्व नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत द्वारा किया गया, जो एकमात्र ऐसा स्वप्रेरित शिक्षक समूह है, जो देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। इस समूह का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और नवाचारी शिक्षकों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

बालोद जिले के पांच शिक्षक हुए सम्मानित

इस सम्मान समारोह में बालोद जिले से चयनित पांच नवाचारी शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया:

  • अजय सिंह (डोंडी)

  • अजय पाठक (डौंडी लोहारा)

  • जितेंद्र कुमार साहू (गुंडरदेही)

  • संतोष डाहरे

  • चोवा राम देवांगन (बालोद)

उन्हें प्रमाण पत्र, मेमेंटो और पेन भेंट कर कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में रामकुमार बरेठ को सतत सहयोग के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:

  • जे. पी. रथ, अपर संचालक, SCERT

  • डॉ. बी. रघु, सहायक संचालक, SCERT

  • बी. एल. दिवांगन, प्राचार्य, DIET

  • डॉ. एस. के. जैन एवं के. के. साहू, DIET रायपुर

  • संजीव कुमार सूर्यवंशी, समूह प्रमुख एवं आयोजन संयोजक

छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम और बालोद जिला टीम के पवन कुम्भकार, प्रतिभा त्रिपाठी, रिपुसूदन साकार, द्रोण सार्वा, साहिल सिंह, यशवंत चंद्राकर और मुनमुन सिन्हा जैसे शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन, 700+ नॉमिनेशन में से हुई छंटनी

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि यह आयोजन मूल रूप से वर्ष 2024 में प्रस्तावित था, जिसे स्थानीय चुनावों के चलते मई 2025 में आयोजित किया गया। पुरस्कार के लिए देशभर से 700 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से स्कूटनी, शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की कड़ी प्रक्रिया के बाद शिक्षकों का चयन किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अन्य राज्यों के शिक्षकों को डाक के माध्यम से पुरस्कार सामग्री भेजी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *