नर्मदा एक्सप्रेस 10 दिन और बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 9 दिन तक रहेंगी रद्द..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

( जे के मिश्र)  बिलासपुर: कटनी रेलखंड में चल रहे तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते 27 अगस्त से 5 सितंबर तक बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और 27 अगस्त से 4 सितंबर तक बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस का संचालन रद्द रहेगा। इसके अलावा, इस निर्माण कार्य के कारण कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा।

उमरिया और दमोह स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन का कार्य

उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने का काम 24 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 5 सितंबर तक चलेगा। इसी तरह, पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कटनी-मुरवाड़ा-बीना रेलखंड में दमोह रेलवे स्टेशन को भी तीसरी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। यह कार्य 26 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा।

इन कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इन ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

इन निर्माण कार्यों के चलते 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 27 अगस्त से 5 सितंबर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा, 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस और 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी।

27 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, 27 अगस्त, 3 सितंबर और 10 सितंबर को 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस, और 27, 30 अगस्त, 3, 6, 10 एवं 13 सितंबर को 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

इसके अलावा, 27 अगस्त को भुज से चलने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी-न्यू कटनी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं, 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के रास्ते होकर चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें और संबंधित रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *