सोते हुए युवक का गला रेतकर की हत्या — बदले की आग में करीबी बना जल्लाद, दंतेवाड़ा पुलिस ने 13 दिन में सुलझाया केस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सोते हुए युवक का गला रेतकर की हत्या — बदले की आग में करीबी बना जल्लाद, दंतेवाड़ा पुलिस ने 13 दिन में सुलझाया केस

दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में नवाखाई के एक दिन पहले घटी वारदात — विवाद के बदले में आरोपी ने दोस्त के घर घुसकर धारदार हथियार से काटा गला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

दंतेवाड़ा। जिले में बदले की भावना से की गई एक निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक को उसके ही करीबी ने घर में घुसकर सोते समय गला काटकर मार डाला। पुलिस ने वारदात के 13 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 14 अक्टूबर की है। अगले दिन सुबह जब मृतक की पत्नी नींद से जागी, तो उसने देखा कि उसके पति की लाश खून से सनी पड़ी थी और पूरा आंगन खून से भर गया था। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी दौड़े चले आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राजू कर्मा की हत्या उसके ही गांव के पोदिया कर्मा ने की थी। दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पोदिया ने बदला लेने की ठानी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना वाले दिन नवाखाई पर्व से पहले गांव में भोज का आयोजन हुआ था। रात में राजू अपने आंगन में सो रहा था, तभी पोदिया ने घर में घुसकर लोहे के धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।

शक के आधार पर पुलिस ने जब पोदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी भी कर ली गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *