दीपावली पर मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: 214 जुआड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1.35 लाख रुपये और 52 ताश की पत्तियां जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली: दीपावली पर्व के दौरान अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान चलाकर जिले भर में छापेमारी की गई। 18 से 21 अक्टूबर तक चली इस कार्रवाई में 55 मामलों में कुल 214 जुआड़ियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाते पकड़ा गया।

पुलिस ने 1,34,975 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की।अभियान के तहत जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में घेराबंदी कर जुआड़ियों पर शिकंजा कसा गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल और उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई। असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए एसपी पटेल ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

प्रमुख छापेमारी स्थल और जब्ती विवरण

थाना जरहागांव

13 मामलों में 55 जुआड़ी पकड़े गए, 22,410 रुपये जब्त। इसमें ग्राम बरेला, खम्हरिया, सोढ़ार, केशरूवाड़ीह, फरहदा, ढोढ़मा और ठकुरीकापा शामिल।

थाना सरगांव

2 मामलों में 6 जुआड़ी, 3,180 रुपये जब्त। ग्राम बड़ियाडीह में कार्रवाई।

थाना चिल्फी

4 मामलों में 9 जुआड़ी, 3,085 रुपये जब्त। ग्राम कान्हारकापा, रैतराखुर्द और घाठापानी में छापा।

थाना फास्टरपुर

5 मामलों में 18 जुआड़ी, 13,840 रुपये जब्त। ग्राम तरवरपुर, बोदा, छटन और दामापुर क्षेत्र प्रभावित।

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली

14 मामलों में 69 जुआड़ी, 57,900 रुपये जब्त। ग्राम धनगांव, फंदवानी, कोलिहाड़ीह, नेवासपुर, बछेरा, करही, नवागांव घुठेरा, बुंदली, घोरपुरा और टेमरी में बड़ी कार्रवाई।

थाना लोरमी

6 मामलों में 17 जुआड़ी, 5,550 रुपये जब्त। राम्हेपुर, मझगांव, गांधाडीह और लोरमी स्कूल के पास छापेमारी।

थाना पथरिया

11 मामलों में 43 जुआड़ी, 29,010 रुपये जब्त। ग्राम गोइन्द्री, जरेली, बेलखुरी, सकेरी, पडरियाझाप, पकरिया और पथरिया महामाया तालाब के पास कार्रवाई।

इस अभियान से जिले में जुआ की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में मदद मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें, ताकि शांतिपूर्ण उत्सव हो सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *