फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले फरार आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरोपी फैजान खां से फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राईव, 01 लेपटाप तथा 01 नग मोबाईल को किया गया जप्त

केन्द्रीय बल में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर बनवाया गया फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के फरार आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।


दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनों अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में बारिकी से जांच कर ग्राम कंतेली में सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोगो द्वारा विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना बताने पर संदिग्ध व्यक्ति 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला याना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी फैजान खां उत्तरप्रदेश के साथ मिलकर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र वनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते केन्द्रीय बलों में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया जाना पाये जाने पर थाना लालपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी 1. योगेन्द्र कुमार 2. प्रशांत राजपूत से निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।


पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतू इण्ड-टु-इण्ड की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक एस. आर. घृतलहरे के पर्यवेक्षण में थाना लालपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपी फैजान खां की लगातार पतासाजी किया जा रहा था।

कि मुखबिर एवं तकनीकी आधार पर आज आरोपी फैजान खां पिता पिता सईद खां उम्र 38 वर्ष निवासी भोजपुर (रामगढ़), फतेहाबाद जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर ग्राम चमई फरीदाबाद उत्तरप्रदेश मे जन सेवा केन्द्र सायबर कैफे चलाना तथा अपने साथी योगेन्द्र कुमार व प्रशांत राजपूत के साथ मिलकर फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड, दस्तावेज तैयार करना बताया गया एवं फर्जी स्टाम्प पेड, लकड़ी एवं रबर का सील पेन ड्राइव, 01 लैपटाप तथा 01 नग मोबाइल पेश किया जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. अमित गुप्ता थाना प्रभारी लालपुर, आर. जितेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र नागरे, रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *