डिजिटल सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नागरिकों को मिल रहा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा की अनुरूप कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए मुंगेली जिले के तीनों विकासखण्डों के 30 ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है।

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही हैं। पहले आय, जाति, निवास आदि कार्यों के लिए च्वाईस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ग्रामीणों को उनके घर के पास ही सभी सुविधाएं मिलने लगी है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई है।

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुरू हुई थी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शासन द्वारा जिले के तीनों विकासखण्डों के 10-10 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र का शुभारंभ किया गया, जहां आमजनों को बैंकिंग, बीमा, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, रेलवे टिकट, छात्रवृत्ति, और जन्म-मृत्यु सहित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज़ों सहित खाता खोलने की सुविधा दी जा रही है। इससे गाँव के लोग पंचायत स्तर पर ही ज़रूरी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव भटगॉव के युवा लेखराम साहू ने बताया कि पहले पैसे जमा या निकासी के लिए 20 किलोमीटर दूर मुंगेली जाना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधा केन्द्र खुलने से यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है। इससे ग्रामीणों को समय, मेहनत और यात्रा खर्च की बचत हो रही है। इसी तरह डिजिटल सेवा का लाभ लेने पहुंची गंगा साहू ने भी शासन की इस पहल की सराहना की।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने इस पहल को वित्तीय समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि ये पहल ग्रामीण स्वावलंबन और पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में मददगार कदम है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सोनम तिवारी के अनुसार इस पहल ने न सिर्फ आर्थिक रूप से गाँवों को मज़बूत किया, बल्कि युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर भी दिए। डिजिटल सेवाओं के जरिये शासन की मुख्यधारा अब अंतिम छोर तक पहुँच रही है, जिससे स्थानीय जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *