MP News: नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन संभाला काम, फाइलों पर साइन शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नवरात्रि के पहले दिन पदभार ग्रहण कर लिया है। नव दुर्गा के पहले दिन नए मुख्य सचिव अनुराग जैन निर्धारित समय पर वल्लभ भवन स्थित ऑफिस पहुंचे। अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा और अन्य अधिकारियों ने उनका वेलकम किया। इसके बाद अनुरान जैन काम में जुट गए हैं। वीरा राणा के रिटायर होने के बाद 30 सितंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा हुई थी।

तीन अक्टूबर को संभाला काम

श्राद्ध पक्ष की वजह से वह दो दिनों तक काम संभालने नहीं आए। नवदुर्गा के पहले ही दिन अनुराग जैन ने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है। अनुराग जैन इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। वहां सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव आते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में अनुराग जैन शुमार हैं। पीएम के कई ड्रीम प्रोजेक्ट को अनुराग जैन ने गति दी है।

फाइलों पर साइन शुरू

दरअसल, मध्य प्रदेश में पहली बार दो दिनों तक मुख्य सचिव नहीं रहे हैं। वहीं, पदभार ग्रहण करते ही अनुराग जैन काम संभाल लिया है। उन्होंने फाइल पर साइन शुरू कर दिया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से भी वह मुलाकात कर रहे हैं। अनुराग जैन के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही सुलझे हुए अधिकारी हैं।

1989 बैच के अधिकारी हैं अनुराग

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर भी रहे हैं। अनुराग जैन राजधानी भोपाल के भी कलेक्टर रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ की सरकार में वह वित्त विभाग के सचिव भी रहे हैं। आईआईटी से अनुराग जैन ने इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *