श्रमिक महासम्मेलन में जिले के 4555 श्रमिकों के खातों में 2.5 करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर बुधवार को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा, इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस महासम्मेलन में जिले के 4555 श्रमिकों एवं उनके परिवारों के खातों में विभिन्न योजनाओं के तहत डी.बी.टी. के माध्यम से कुल ₹2,50,72,672 हस्तांतरित किए गए।

मुख्यमंत्री की विशेष घोषणा

कार्यक्रम में रहमत बेग (ग्राम पासीद, तहसील भाटापारा) के मृत्यु के पश्चात उनके नॉमिनी सुब्रत बी को मुख्यमंत्री द्वारा ₹1,00,000 का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना और निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत सहायता राशि ₹1,00,000 को बढ़ाकर ₹1,50,000 करने की घोषणा की।

योजनावार राशि हस्तांतरण का विवरण

  • मिनीमाता महतारी जतन योजना: 106 हितग्राहियों को ₹21,20,000

  • मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 212 हितग्राहियों को ₹7,85,456

  • मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना: 298 हितग्राहियों को ₹10,31,216

  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 1599 हितग्राहियों को ₹32,45,000

  • मुख्यमंत्री नोनी बाबु मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 65 हितग्राहियों को ₹3,56,500

  • निर्माण श्रमिक सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 833 हितग्राहियों को ₹12,49,500

  • निर्माण श्रमिक बच्चों हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना: 1374 हितग्राहियों को ₹18,45,000

  • निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 5 हितग्राहियों को ₹5,00,000

  • निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 32 हितग्राहियों को ₹32,00,000

  • मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: 32 हितग्राहियों को ₹6,20,000

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी

महासम्मेलन में जिले के श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार, श्रम निरीक्षक आर.सी. कौशिक, श्रम उप निरीक्षक कोमल सिंह मरावी, अभय दुबे, श्रम कल्याण अधिकारी सत्यनारायण अंत, विरेंद्र बोइरबश, कल्याण निरीक्षक कालिदेश दुबे सहित जिले के लगभग 1000 श्रमिक शामिल हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *