छत्तीसगढ़ में ‘मोन्था’ का असर तेज,तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, पांच जिलों में अलर्ट जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का प्रभाव बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार को बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड में बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पांच जिलों में रेड अलर्ट, पूरे प्रदेश में सतर्कता

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों — नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में चक्रवात ‘मोन्था’ का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इन जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। आसमान पर घने बादल छाने और दिनभर ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट जारी है।

हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक

विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हवाओं की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक दर्ज होने की संभावना है। साथ ही, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों, पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
चक्रवात का असर अगले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना है, जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *