सिर्फ 3 घंटे की नींद से देश चलाते हैं मोदी, सैफ अली खान ने बांधे प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Saif Ali Khan praised PM: राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर कपूर खानदान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री (Prime Minister) आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। पत्नी करीना कपूर खान के साथ सैफ अली खान भी पहुंचे।

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी मुलाकात के एक्सपीरियंस को शेयर किया और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने बताया कि चंद घंटों की नींद लेने के बाद भी मोदी कितने एक्टिव रहते हैं?

सैफ ने मोदी की तारीफों के बांधे पुल

10 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को कपूर खानदान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। परिवार ने यह खास मुलाकात राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर की और उन्हें 13 दिसंबर को शुरू हुए इस फेस्टिवल में आमंत्रित भी किया। 54 साल के सैफ अली खान ने HT से खास बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री ने कपूर खानदान का बहुत अच्छे से वेलकम किया।

मोदी कितने घंटे सोते हैं?

सैफ अली खान ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि जब वे उनसे मिलने पहुंचे थे तो उससे एक दिन पहले ही मोदी संसद से आए थे। हम सोच रहे थे कि वे काफी थके हुए होंगे, लेकिन जो हमने देखा, वह बहुत अलग था। मोदी बहुत ज्यादा खुश, फ्रेश और आकर्षक लग रहे थे। मोदी से मुलाकात के दौरान सैफ ने कहा था कि वे पहली बार किसी प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि आप कितना आराम करते हैं तो वह बोले कि रात में लगभग 3 घंटे सोता हूं। इस बात को सुनकर वे चौंक गए।

तैमूर और जहांगीर से मिलने की जताई थी इच्छा

सैफ अली खान ने बताया कि जब हम प्रधानमंत्री मोदी से मिले तो उन्होंने मेरे माता-पिता के बारे में पर्सनली पूछा और कहा कि उन्हें लगा था कि हम तैमूर और जहांगीर को उनसे मिलवाने के लिए लाएंगे! सैफ ने आगे बताया कि मोदी ने उनके बच्चों के लिए एक पेपर पर ऑटोग्राफ भी दिए, जो करीना कपूर ने उनसे मांगे थे। मोदी और कपूर परिवार की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोदी को पूरे कपूर खानदान ने इस खास मुलाकात के लिए धन्यवाद दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *