MNS ने जारी की चौथी लिस्ट, 15 उम्मीदवारों का हुआ ऐलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की शुरुआत कर दी है. इस बीच शनिवार (26 अक्टूबर) को एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) ने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बता दें कि, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

मनसे की चौथी लिस्ट में पार्टी ने पनवेल से योगेश जनार्दन चिले को मैदान में उतारा है. वहीं, खामगांव से शिवशंकर लगर अपनी जोर आजमाइश करेंगे.अक्कलकोट से मल्लिनाथ पाटिल को टिकट मिला है. इसके अलावा सोलापुर शहर मध्य से नागेश पासकटी को टिकट दिया गया है. साथ ही जलगांव से अमित देशमुख को जिम्मेदारी मिली है.

जानिए इन सीटों पर MNS से किसे कहां से दिया टिकट?

इस दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मेहकर विधानसभा सीट से भय्यासाहेब पाटिल को टिकट मिला है. इसके अलावा गंगाखेड से रूपेश देशमुख, उमरेड से शेखर दुंडे, फुलुंबी से बालासाहेब पार्थिकर, परांडा से राजेंद्र गपाड़, उस्मानाबाद से देवदत्त मोरे, काटोल से सागर दुधाने, बीड़ से सोमेश्वर कदम, श्रीवर्धन से फैझल पोपेरे और राधानगरी विधानसभा सीट से युवराज वेुडरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

राज ठाकरे की पार्टी ने जारी की थी तीसरी लिस्ट

हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी. जिसमें मनसे प्रमुख राजठाकरे ने 45 प्रत्याशियों के नाम दिए थे, जिसमें राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मुंबई की माहिम विधानसभा सीट से उतारा गया है. इसके अलावा मनसे की तीसरी लिस्ट में पार्टी ने अमरावती से पप्पू उर्फ मंगेश पाटील, नाशिक पश्चिम से दिनकर धर्माजी पाटील, अहमदपूर-चाकूर से नरसिंग भिकाणे, परली से अभिजित देशमुख, विक्रमगड से सचिन रामू शिंगडा, भिवंडी ग्रामीण से वनिता शशिकांत कथुरे, पालघर से नरेश कोरडा को प्रत्याशी बनाया है.

छवि

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *