विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शुक्रवार को झलप- पटेवा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पटेवा, खट्टा, तोरला और झलप को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली।

सबसे पहले विधायक ग्राम पटेवा पहुंचे, जहां पहले धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों से भेंट मुलाकात की। किसानों के समक्ष ही विधायक ने धान तौलकर दिखाने कहा। साथ ही समिति प्रबंधक और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। किसानों के हित में ही कार्य होना चाहिए। साथ ही उनके लिए पेयजल आदि की सुविधा भी होनी चाहिए। इस दौरान किसान गैनू यादव ने बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है, जिसपर विधायक सिन्हा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। फिर वें पटेवा में ही सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, झनक लाल साहू, मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, समिति अध्यक्ष रामेश्वरी पैकरा, सुनिल पटेल, मनोहर साहू, टीकाराम पटेल, विकास अग्रवाल, राजेंद्र गंगवंशी, जयशंकर पैकरा, लीलाधर नायक, पप्पू गजेंद्र, शिव नंदे सहित किसान उपस्थित थें।

इसके बाद ग्राम खट्टा में कंवर समाज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। विधि विधान से भवन का लोकार्पण किया। वहीं स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास की गति तेज हो गई है। डबल इंजन सरकार के चलते राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान खेमलता पैकरा, जयशंकर पैकरा, डुमेश देवांगन, प्रेमसिंह दीवान, रविशंकर पैकरा, रामशरण दीवान, जगन्नाथ पटेल, सुनिल दीवान, गजेंद्र दीवान, दयानंद दीवान, विष्णु पटेल, कांति दीवान, गोपाल नायक, दिलीप नायक एवं ग्रामवासी उपस्थित थें।

ग्राम तोरला एवं झलप में भी रहे शामिल इसके बाद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम तोरला पहुंचे।यहां उन्होंने नवनिर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया। साथ ही ग्रामीणों से भेंट मुलाकात भी की। इसके बाद ग्राम झलप में सीसी रोड उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सम्मी सलूजा, किशन कोसरिया, देवा नायक, सुनिल पटेल, बलविंदर सिंह सिटू सलूजा, सागर साहू, रूपलाल पटेल, कमल कौशिक देवेंद्र राय, समीर खान, भोजराम ध्रुव, भरत ध्रुव, डोमन यादव, छविंद्र पटेल, सतीश कुर्रे, कौशिक ध्रुव, विजय साहू, महेश देवांगन, गज्जू ध्रुव, ललित पटेल, रोशन साहू, कन्हैया ध्रुव, तुलसीराम साहू, अशोक साहू, मनोज पटेल, जनक पटेल, तारा पटेल, गायत्री पटेल, त्रिवेणी, लवकुश, केवरा बाई पटेल, पद्मिनी साहू, गुड्डी चावला, परमानंद सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *