विधायक राजेश मूणत ने किया रामनगर स्वास्थ्य केंद्र और जल निकासी समस्या क्षेत्र का निरीक्षण, अवैध प्लॉटिंग पर जताई सख्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने शनिवार को गोकुल नगर स्थित नया सवेरा स्कूल के पास प्राकृतिक जल प्रवाह में बाधा की शिकायत पर मौके का निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में मौजूद मोहल्लेवासियों ने उन्हें बताया कि वर्षों से बहता आ रहा नाला कुछ निजी लोगों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे पानी घरों में घुसने लगा है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक जलधारा को बाधित नहीं किया जा सकता, चाहे वह सार्वजनिक हो या निजी भूमि पर। इस पर विधायक मूणत ने जल प्रवाह में रुकावट पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

अवैध प्लॉटिंग पर सख्ती

विधायक मूणत ने क्षेत्र में बिना ले-आउट स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लॉटिंग को अपराध की श्रेणी में बताते हुए जोन 7 आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर JCB मशीन मंगाकर रास्ते की खुदाई कर मार्ग अवरुद्ध कराया गया और अवैध निर्माण पर रोक लगा दी गई।

उन्होंने कहा, “बिना सड़क, नाली और पानी की व्यवस्था किए प्लॉट बेचकर लोग भोले-भाले नागरिकों को फंसाते हैं। इसका खामियाजा आम जनता और शासन को भुगतना पड़ता है, जबकि असली दोषी वे बिल्डर होते हैं जो बिना अनुमोदन के प्लॉटिंग करते हैं।” अधिकारियों को इस पूरी व्यवस्था पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

रामनगर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

इसके पश्चात विधायक मूणत ने रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट दिखे विधायक ने इसके विस्तार के लिए योजनाबद्ध प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

विधायक ने अस्पताल के पीछे स्थित नगर निगम के डंपिंग यार्ड से हो रही असुविधाओं पर भी चिंता जताई और इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *