विधायक ने 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया गया भूमिपूजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विधायक ने 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया गया भूमिपूजन
विष्णु के सुशासन में विकास कार्य जोरों पर – विधायक श्री मोहले
आपातकालीन सेवाओं के लिए मिलेंगी अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं – कलेक्टर
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने जिला चिकित्सालय परिसर में 16 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में विकास कार्य जोरों से किया जा रहा है। मुंगेली जिला विकास के पथ पर अग्रसर है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिपं उपाध्यक्ष श्रीमति शांति देवचरण भास्कर, अध्यक्ष जनपद पंचायत, मुंगेली श्री रामकमल सिंह परिहार, जिपं सदस्य श्री उमाशंकर साहू, गणमान्य नागरिक श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री शैलेष पाठक, श्री सुनील पाठक मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा कि आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बन जाने से आमजनों को आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमीन का सीमांकन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के आसपास भूमि कटाव रोकने के लिए उचित उपाय करने कहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में 16 बिस्तर का हाइब्रिड आई.सी.यू., ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी यूनिट, डायलिसिस यूनिट, एयर हैंडलिंग यूनिट, शिशु वार्ड, एस.एन.सीयू., एल.डी.आर., आईसोलेशन रूम, एच.डी.यू. आदि सुविधायें उपलब्ध रहेंगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि अस्पताल की कुल लागत 23 करोड़ 75 लाख हैं, जिसमें से 16 करोड़ 63 लाख भवन निर्माण एवं शेष राशि 07 करोड़ 12 लाख उपकरण आदि के लिये स्वीकृत किये गये है। इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश राय, अस्पताल के चिकित्सकीय स्टॉफ और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *