विधायक कौशिक ने किया परसदा में धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धान खरीदी महोत्सव, किसानों के चेहरे खिले

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- आज बिल्हा अंतर्गत परसदा में धान खरीदी महोत्सव के तहत धान खरीदी केंद्र का विधिवत उद्घाटन विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक द्वारा किया गया जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान राजकुमार कौशिक का 42.40 क्विंटल, कृष्ण कुमार कौशिक का 72.00 क्विंटल, रामकुमार कौशिक का 44.00 क्विंटल, थानूराम का 25.40 क्विंटल और संतोष कौशिक सहित अन्य किसानों का धान विष्णु सरकार के वादे के अनुरूप ₹3100 प्रति क्विंटल की दर में खरीदा गया।

जिससे किसानों के चेहरे में खुशियां देखी गयी। विधायक कौशिक ने कहा कि यह पहल किसानों को सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश की सरकार किसान हितैषी सरकार है किसान हमारे अन्नदाता है और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य देना हमारा कर्तव्य जिसके मद्देनजर सरकार ने 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी करते हुए और 72 घन्टो में राशि प्रदान कर किसान भाइयों को उचित मान दिया है ।


इस अवसर पर सोसाइटी के नवनियुक्त अध्यक्ष शंकरलाल कौशिक, परसदा के पार्षद दुर्गेश नंदन कौशिक, देवीप्रसाद कौशिक, नरेश, ज्ञान,अशोक, तामेश कौशिक, राघव कौशिक, दशरथ मन्जारे, सहस सूर्यवंशी, तहसीलदार गरिमा ठाकुर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के. माधुरी, सोसायटी प्रबंधक नन्दलाल कौशिक एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *