विधायक आरंग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग। ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज ग्राम कुरुद-कुटेला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ संजय चंद्राकर, पिलाराम निषाद, नेतराम साहू सहित ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान विधायक गुरु साहेब ने स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं और सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लापरवाही मानते हुए, संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं पर भी चर्चा की और स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक सुधार लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद विधायक गुरु साहेब ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में शैक्षिक माहौल और सुविधाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यक्षमता के लिए प्रेरित किया। विधायक ने विद्यालय के छात्रों से भी बातचीत की और उनके शैक्षिक स्तर को सुधारने के लिए प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की बात कही। विधायक ने दोनों संस्थानों में सुधार के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment