बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण: मंत्री गजेंद्र यादव ने किसानों से की सीधी बातचीत, खरीदी व्यवस्था की सराहना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तुंहर टोकन प्रणाली और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से किसानों में बढ़ा भरोसा, सुविधाओं से संतुष्ट किसान

दुर्ग: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी रहते सोमवार 01 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,879 किसानों से 78,707.80 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। शासन की पारदर्शी प्रणाली और तुंहर टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को खरीदी केन्द्रों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा और वे निर्धारित तिथि पर अपनी फसल बेचने पहुंचे।

इसी क्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों और खरीदी से संबंधित अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार धान खरीदी को पूरी तरह पारदर्शी और सरल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मंत्री यादव ने कहा कि तुंहर टोकन प्रणाली ने किसानों को लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने की परेशानी से छुटकारा दिलाया है और भुगतान भी समय पर किया जा रहा है। उन्होंने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण व्यवस्था बताया।

किसानों ने मंत्री को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पेयजल, विश्राम की सुविधा और टोकन प्रणाली जैसी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। किसानों ने कहा कि वे निर्धारित तिथि पर आसानी से धान बेच पा रहे हैं और व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने समिति प्रबंधक को किसानों के हित में और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और आसान बनाया जाएगा। साथ ही, किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

मंत्री गजेंद्र यादव का यह निरीक्षण किसानों के बीच एक सकारात्मक संदेश लेकर आया कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *