निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर द्वारा आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ प्रांत की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेन्द्र यादव ने प्रतीक चिन्ह शील्ड एवं 2100 रुपये प्रदान कर सम्मान प्रदान किया।बिलासपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव के प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वयं उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस समारोह में राज्य भर से विभिन्न संस्थानों के मेधावी छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने वाली परीक्षाओं के महत्व को रेखांकित करता है। सरस्वती शिशु मन्दिर सरगांव की यह उपलब्धि स्थानीय शिक्षा जगत में उत्साह का संचार कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167034
Total views : 8193952