सरगांव थाना में कोटवारों की बैठक: ग्रामीण सुरक्षा और धान खरीदी के लिए सतर्कता के निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार (भा. प्र. से) एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा. पु. से) के निर्देशानुसार थाना सरगांव में आज कोटवारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा (रा. पु. से) और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल (रा. पु. से) के मार्गदर्शन में यह बैठक थाना प्रांगण में नायब तहसीलदार सरगांव लीलाधर छत्री की उपस्थिति में हुई।

बैठक में थाना क्षेत्र के कोटवारों को आगामी धान खरीदी, मुसाफिरों की निगरानी और गांवों में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। कोटवारों को रजिस्टर संधारण करने का आदेश दिया गया, जिसमें मुसाफिरों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, फोटो, परिवहन साधन का फोटो, पैन कार्ड आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।

साथ ही, किसी भी आपात स्थिति, घटना या दुर्घटना की त्वरित सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाना तथा अपराधों की त्वरित रोकथाम सुनिश्चित करना था। थाना प्रभारी सरगांव संतोष कुमार शर्मा व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *