संगठन सृजन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संगठन सृजन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की बैठक

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

तिफरा- प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मंडल एवं सेक्टर कमेटी का गठन किया जा रहा है इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की बैठक रखी गई, जिसमे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ब्लॉक प्रभारी नाजिम खान उपस्थित रहे, साथ ही पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, निर्वाचित व मनोनीत वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही | बैठक में भौगोलिक स्थिति अनुसार मंडल एवं सेक्टर का क्षेत्र निर्धारित किया गया, जिसमे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा में सिरगिट्टी एवं तिफरा दो मंडल बनाये गए | बैठक में मंडल एवं सेक्टर प्रभारी भी बनाये गए जिनके द्वारा मंडल एवं सेक्टर में जाकर बैठक ली जाएगी एवं सामंजस्य बनाकर मंडल एवं सेक्टर अध्यक्षों के दावेदारों का नाम लिया जायेगा |

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि मंडल एवं सेक्टर कमेटी के गठन से संगठन को मजबूती मिलने के साथ – साथ युवाओं को अवसर मिलेगा ! बैठक में ब्लॉक प्रभारी नाजिम खान, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, मनहरण कौशिक, पुष्पेंद्र साहू, अमित यादव, संत सर्वे, रमाकांत साहू, दीपक कौशिक, अरुण नथानी, पवन साहू, प्रताप वर्मा, महेश ठाकुर, गोविंद यादव, रवि साहू, सूरज मरकाम, राजेश साहू, बंटी साहू, राकेश यादव, गौरव सिंह, अक्षय नवरंग, बाबा खान, रामायण रजक, बबलू यादव, सुनील पांडे, अजय मनहारे, रामकुमार मनहर, नागेश ध्रुव, रवींद्र डाहीरे, संजय सूर्यवंशी, बंटी सोनी, दिलबाग सिंह, राजेश कोशले, राहुल पटेल, आनंद पाठक, अशद ख़ान, संतराम साहू, राजेश कश्यप, संतोष सोनी, लक्ष्मण ध्रुव, मिश्रीलाल साहू, हितेश लहरे आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *