राजनांदगांव के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव: Rajnandgaon जिले के घुमका क्षेत्र के मोहंदी गांव स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, हालांकि जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मोहंदी स्थित जया केमिकल्स में उस समय आग की लपटें उठने लगीं, जब कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। देखते ही देखते आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल तैयार किए जाते हैं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही Chhattisgarh Police के घुमका थाना प्रभारी विजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए Durg, Rajnandgaon और Khairagarh सहित आसपास के क्षेत्रों से पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। भीषण आगजनी के चलते दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *