मार्क जुकरबर्ग बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, इतनी है उनकी संपत्ति

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जुकरबर्ग ने संपत्ति के मामले में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है और उनकी कुल संपत्ति अब 206.2 अरब डॉलर (लगभग 17,300 अरब रुपये) तक पहुंच गई है। वर्तमान में अमेजन के CEO और अध्यक्ष बेजोस की संपत्ति 205.1 अरब डॉलर (लगभग 17,212 अरब रुपये) है।

एलन मस्क से इतने पीछे हैं जुकरबर्ग

जुकरबर्ग संपत्ति के मामले में अभी टेस्ला प्रमुख एलन मस्क से 50 अरब डॉलर (लगभग 4,198 अरब रुपये) पीछे हैं।
जुकरबर्ग की संपत्ति में इस साल 78 अरब डॉलर (लगभग 6,548 अरब रुपये) की वृद्धि दर्ज हुई है और इस साल वेल्थ इंडेक्स पर वह 4 स्थान ऊपर चढ़े हैं। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी में 13 प्रतिशत उनकी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग ने बताया है कि 500 अमीर लोगों में से इस साल जुकरबर्ग की संपत्ति में सबसे अधिक वृद्धि हुई है।

इस साल कंपनी का प्रदर्शन रहा ऐसा

2024 की शुरुआत से मेटा के शेयरों में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे जुकरबर्ग की संपत्ति भी बढ़ी है। निवेशक कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश के कारण उत्साहित हैं। मेटा ने अपनी बिक्री वृद्धि का श्रेय AI निवेश को दिया है। 2022 के अंत में मेटा ने 21,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो बड़ी लागत-कटौती योजना का हिस्सा थी। इस फैसले से कंपनी को दोबारा उभरने में मदद मिली है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *