मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की हुई पहचान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान    6263448923

बीजापुर :  दिनांक 19/07/2024 को बीजापुर-तेलंगाना के सरहदी ईलाके में मारे गये माओवादी की पूरी हुई शिनाख्त कार्यवाही

मुठभेड़ में मारा गया माओवादी 03 लाख का ईनामी प्लाटून नम्बर 02 सेक्शन बी कमांडर  बामन मड़काम उम्र 25 वर्ष निवास पंगुड़ थाना मोदकपाल, जिला बीजापुर प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नेशनल पार्क एरिया कमेटी में सक्रिय था ।


मौके से  01 पुरूष माओवादी का शव एवं 01 नग कार्बाइन, ग्रेनेड, माओवादी वर्दी, पिटठू एवं माओवादी साहित्य  एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया है ।

छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में जिला बीजापुर – जिला मुडगू के सरहदी ईलाका में तेलंगाना ग्रेहाउण्डस बल एवं बीजापुर डीआरजी बल द्वारा नक्सल विरोधी अभियान दिनांक   18.07.2024 से संचालित किया गया था ।

अभियान के दौरान दिनांक 19.07.2024 को सुबह थाना ईलमिड़ी अंतर्गत सेमलडोडी के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की सर्चिंग करने पर घटना स्थल से 01 पुरूष माओवादी का शव एवं 01 नग कार्बाइन मय मेग्जीन, ग्रेनेड, बैटरी, माओवादी वर्दी, पिटठू,  माओवादी साहित्य, सोलर प्लेट, दवाईया, बर्तन एवं अन्य माओवादी सामग्री  बरामद किया गया है ।

मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी मे सक्रिय माओवादी बामन मड़काम उम्र 25 वर्ष निवासी पंगुड़ थाना मोदकपाल जिला बीजापुर के रूप में हुई है ।

माओवादी बामन मड़काम विभिन्न माओवादी घटना में शामिल था एवं इसके विरूद्ध जिला बीजापुर में 02 अपराध पंजीबद्ध है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *