आखिल भारतीय मालवीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आखिल भारतीय मालवीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई

इसको लेकर रतलाम के आखिल भारतीय बलाई महासंघ के समाजजनो ने ज्ञापन देकर उनकी सुरक्षा की मांग की

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम आखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 अगस्त को शाजापुर जिले के ग्राम पनवाड़ी में आयोजित समरस्ता बोद्धिक समारोह में भाषण दिया था। उस भाषण के कुछ अंशो को तोड़ मरोड़कर एक वर्ग विशेष के व्यक्ति द्वारा सोशल मिडिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परमार को धमकी दी कहा है कि उनके सिर को तन से जुदा कर दिया जायेगा इस धमकी का आखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया है इसी तारतम्य में आखिल भारतीय बलाई महासंघ की रतलाम इकाई द्वारा सोमवार को वरिष्ठ अध्यक्ष बबलु दशोरिया के नेतृत्व में सभी समाजजन कलेक्टोरेट पहूंचे और उन्होने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया समाजजनो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को सुरक्षा देने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन के नायब तहसीदार रामचन्द्र पाण्डे को सौपा।

ज्ञापन में ये रहे उपस्थित

बबलु दशोरिया (वरिष्ठ जिलाध्यक्ष), गोर्वधन चैहान (जिला सचिव) शंकरलाल मालवीय (कोषाध्यक्ष) सुरेश मालवीय (महासचिव) जितु मालवीय (युवा जिलाध्यक्ष) निर्मल मालवीय (शहर अध्यक्ष) कन्हैयालाल परमार (सलाहकार) शंकरलाल परमार (सलाहाकर) रामचन्द्र सोनार्थी (सलाहकार) अशोक सोलंकी (अध्यक्ष) बद्रीलाल मालवीय (उपाध्यक्ष) सहित हिरालाल मालवीय, अक्षय मालवीय, राजेश सोलंकी, देवेन्द्र मालवीय, तुलसीराम मालवीय, प्रकाश नागदीया, हिम्मत मालवीय, सावन मालवीया, करण मालवीय, मुकेश मालवीय, दिलीप नागदिया, मोहन सोलंकी, देवेन्द्र मालवीय, सुमित मालवीय सहित समाजजन बडी संख्या में उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला सचिव गोर्वधन चैहान ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment