Makar Sankranti 2025: पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Makar Sankranti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति और माघ बिहू के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर अपने संदेशों के माध्यम से पीएम मोदी ने इन त्योहारों के सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी बात की और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।” उन्होंने असम में मनाए जाने वाले माघ बिहू की भी चर्चा की और आशा जताई कि यह फसल कटाई का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।

 

 

बीजेपी नेताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए लिखा, “मकर संक्रांति’ भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का पर्व है। देशवासियों को ऊर्जा, उमंग और उन्नति के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और माघ बिहू की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “मकर संक्रांति की प्रदेश वासियों, सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुजनों व भक्तों को हार्दिक बधाई! यह जगतपिता सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक उत्सव है…”

उन्होंने एक अलग पोस्ट में लिखा, “प्रकृति संरक्षण और लोक परंपराओं के पावन प्रतीक माघ बिहू पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मानव व प्रकृति के आत्मीय संबंधों का परिचायक यह पर्व सभी के जीवन में अपार सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना है।”

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी देशवासियों को साल के पहले पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “भारत में फसल के विविध त्यौहारों को मनाने के साथ ही कृतज्ञता और खुशी की भावना हवा में भर जाए। हम सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के त्यौहार सभी के जीवन में अपार खुशियाँ और अपार समृद्धि लेकर आएं।”

 

मकर संक्रांति का त्योहार (Makar Sankranti Festival)

विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के लोगों ने इन त्योहारों को उत्साह के साथ मनाया। मकर संक्रांति, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। वहीं, माघ बिहू असम का प्रमुख त्योहार है, जो फसल कटाई के मौसम के समापन का प्रतीक है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *