जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण किए हैं। यह बदलाव दो थाना प्रभारियों के रायपुर तबादले के बाद किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, लखेश केंवट को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रमोद सिंह को सुहेला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना की कमान सौंपी गई है, जबकि प्रवीण मिंज को कसडोल थाना प्रभारी बनाया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8177928
Total views : 8208489