दुर्ग। जिले में पुलिसिंग को सशक्त और अनुशासित बनाने की दिशा में एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। उन्होंने 8 जून को 119 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह एक महीने के भीतर जारी की गई तीसरी तबादला सूची है, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
नई ट्रांसफर लिस्ट में 1 एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि इस सूची में बड़ी संख्या में महिला एएसआई, महिला प्रधान आरक्षक और महिला आरक्षक भी शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम माना जा रहा है।
इससे पहले एसएसपी विजय अग्रवाल ने
-
17 मई को 12 अधिकारियों-कर्मचारियों और
-
18 मई को 53 जवानों का तबादला किया था।
लगातार हो रहे इन प्रशासनिक बदलावों से साफ है कि दुर्ग पुलिस प्रशासन पारदर्शिता, दक्षता और अनुशासन के साथ काम करने की दिशा में गंभीर है। लगातार जारी तबादला आदेशों से कर्मचारियों में हलचल जरूर है, लेकिन इसे सुधारवादी और जवाबदेह पुलिसिंग की ओर बढ़ाया गया कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह ट्रांसफर प्रक्रिया परफॉर्मेंस, ड्यूटी रोटेशन और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। एसएसपी अग्रवाल की यह नीति पुलिस बल को अधिक चुस्त और जिम्मेदार बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।



Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209570
Total views : 8249778