रायपुर में बहुचर्चित कोल लेवी वसूली मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण साहू के खिलाफ विशेष न्यायालय में पूरक अभियोग पत्र पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 03/2024 में आज 20 मई 2026 को एसीबी-ईओडब्ल्यू ने आरोपी नारायण साहू के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत विशेष न्यायालय रायपुर में पांचवां पूरक चालान पेश किया।
जांच एजेंसी के मुताबिक, नारायण साहू अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। वह सिंडिकेट के सरगना सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर कोल व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली कर रकम एकत्रित करता था और उसे सिंडिकेट तक पहुंचाने का काम करता था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा लगभग 7 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध राशि की नकद ढुलाई, संरक्षण और हस्तांतरण किया गया। मामले में अब तक कई आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किए जा चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों के संबंध में जांच अभी भी जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200849
Total views : 8238948