राजधानी के वीआईपी रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में शुक्रवार रात एक गंभीर हादसा हो गया। रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों पर अचानक भारी फॉल सीलिंग गिर गई, जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों के सिर में चोट आई है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
हादसे के समय रेस्टोरेंट में करीब 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे। फॉल सीलिंग गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।
घायल लोगों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस हॉल में रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था, वह निर्माणाधीन था। भारी सजावटी डिजाइन और लाइटिंग के कारण फॉल सीलिंग का वजन अधिक बताया जा रहा है, जिससे यह हादसा हुआ।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8226743
Total views : 8271616