महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिला नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी की। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से कुल 641 करोड़ 34 लाख रुपए अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण के दौरान कहा कि महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को एक नया आयाम दिया है।

गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ने 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

योजना के शुभारंभ से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 14 हजार 954.42 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किए जा चुके हैं। यह व्यवस्था न केवल वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम भी साबित हो रही है। 24वीं किस्त जारी होने के बाद योजना के अंतर्गत वितरित कुल राशि बढ़कर 15 हजार 595.77 करोड़ रुपए हो जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की महिला कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाएं सीधे तौर पर लाभान्वित हो रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है।

नारायणपुर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत 27 हजार 272 महिला हितग्राही हैं, जिनके खातों में कुल 2 करोड़ 72 लाख 72 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *