महाराष्ट्र: राज्य में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 45 वर्षीय महिला को छह महीने तक लग्जरी होटल में रहने और खुद को IAS अधिकारी बताने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सिडको पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्पना त्रिंबकराव भगवत नामक महिला होटल के कमरे नंबर 322 में पिछले छह महीनों से ठहरी हुई थी। पुलिस टीम ने शनिवार शाम होटल पर छापा मारा और होटल मैनेजर से रिकॉर्ड मंगवाए।
जांच के दौरान महिला द्वारा पेश किया गया आधार कार्ड संशोधित पाया गया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से जाली IAS नियुक्ति पत्र और फोटोकॉपी दस्तावेज़ बरामद हुए। दस्तावेज़ में महिला का नाम और सीरियल नंबर 333 अंकित था। इसके अलावा पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन भी जब्त किया।
महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज़ इस्तेमाल करना शामिल है। महिला को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के पास नकली IAS नियुक्ति पत्र कैसे आया और होटल में लंबे समय तक ठहरने का असली मकसद क्या था। जब्त दस्तावेज़ और मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में बड़े फ्रॉड की संभावना पर भी ध्यान दे रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8202745
Total views : 8241260