Maharashtra New CM: पांच दिसंबर को बनेगी नई सरकार; किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज? कौन है सीएम की रेस में सबसे आगे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लगातार संशय बना हुआ है। एमवीए और महायुति में वार-पलटवार भी जारी है। मगर यह साफ नहीं हो पा रहा आखिरकार यह गद्दी मिलेगी किसे। मगर, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को संकेत दिया है कि देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को महायुति गठबंधन की नई सरकार बनेगी और देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

230 सीट से जीती थी महायुति

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीट जीतीं। हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भी इस बात पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

रविवार को हो सकती है बैठक

शिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए गुरुवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब यह संभवतः रविवार को होगी

फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

भाजपा नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनने के लिए बैठक कब करेगा।

शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अगले मुख्यमंत्री के संबंध में भाजपा नेतृत्व के निर्णय का पूरा समर्थन करेंगे और इस प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेंगे। वहीं अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का समर्थन किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *