Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन आगे चल रहा है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन भी ज्यादा पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स-
लाइव अपडेट
महायुति गठबंधन की बंपर बढ़त बरकरार
सुबह 11.30 बजे तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा नीत महायुति गठबंधन 216, महा विकास अघाड़ी गठबंधन 57 और अन्य 15 सीटों पर आगे हैं।
भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू किया
महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान कोथरुड से भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं, जिसके मद्देनजर जश्न मनाया गया।
महायुति गठबंधन 222 सीटों पर आगे
रुझानों में महायुति गठबंधन 222 सीटों पर आगे है। वहीं महाविकास अघाड़ी 51, अन्य 15 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 127 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा 127, शिवसेना 55, एनसीपी 35, कांग्रेस 20, शिवसेना यूबीटी 16 और एनसीपीएसपी 13 और अन्य 21 सीटों पर आगे हैं।
मुंबई भाजपा कार्यालय में लाई गईं मिठाईंयां
महाराष्ट्र में महायुति के 145 के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं।
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने रुझानों पर उठाए सवाल
चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में महायुति की बढ़त पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ‘यह महाराष्ट्र की जनता का फ़ैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है।’

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184174
Total views : 8216936