Maharashtra Assembly Election: कांग्रेस ने घोषित किए 16 और कैंडिडेट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. पार्टी ने इस तीसरी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस ने इस लिस्ट में खेमगांव से राना दिलीपकुमार सनादा को चुनावी मैदान में उतारा है. जबकि, मेलघाट से हेमंत नंदा को टिकट मिला है. हालांकि, अब तक कांग्रेस 87 उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है. बता दें कि, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि, चुनावी नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजधानी मुंबई के बांद्रा वेस्ट आसिफ जकारिया, अंधेरी वेस्ट से सचिन सांवत और भिवंडी वेस्ट से दयाराम मोतीराम छोरागे को टिकट दिया है. इसके अलावा गढ़चिरौली से मनोहर तुलसीराम को चुनावी मैदान में उतारा गया है. जबकि, दिघरास से मानिकराव ठाकरे को टिकट मिला है. साथ ही नांदेड़ साउथ से मोहनाराव आंबडे को जिम्मेदारी दी गई है.

छवि

जानिए इन सीटों पर कांग्रेस से किसे कहां से दिया टिकट?

वहीं, कांग्रेस ने देघलूर विधानसभा सीट से निवृत्तराव कांबले को टिकट मिला है. मुखेड़ से हनुमंतराव पाटिल, मालेगांव से एजाज बेग, चांदवाड़ से श्रीस कुमार, इगतपुरी से लखीभाऊ जाधव, तुलजापुर से कुलदीप पाटिल, कोल्हापुर (नार्थ) से राजेश लाठकर और सांगली विधानसभा सीट से पृथ्वीराज गुलाबराव पाटिल को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जानें इससे पहले कांग्रेस ने कितनों उम्मीदवारों का किया ऐलान!

बता दें कि, इसे पहले की लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. इसके बाद पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. वहीं, अब कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. वहीं, काग्रेस ने दूसरी लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने जलगांव (जमोद) से स्वाति संदीप वाकेकर और भुसावल सीट से डॉ. राजेश तुकाराम मनवंतकार को अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

कांग्रेस ने पहली और दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों को उतारा मैदान में

कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी लिस्ट में मुंबई की तीन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी. जिसमें कालू बधेलिया कांदिवली ईस्ट, और गणेश यादव सायन कोलीवाड़ा से चुनाव लड़ेगे. वहीं, पार्टी के सीनियर नेता शिवाजीराव मोघे के बेटे जितेन्द्र अरणी (एसटी) सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा शेखर शेंडे वर्धा से चुनाव लड़ेंगे. भंडारा से पूजा गणेश थावकर, यवतमाल से अनिल बालासाहेब मुंगालकर को टिकट मिला है. जालना से कैलाश किशनराव, वसई से विजय गोविंद पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने नागपुर जिले के कामठी सीट से यादवराव भोयर को टिकट दिया है.

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *