LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें नए रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले आम लोगों और कारोबारियों को झटका लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब ₹50 की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज सुबह से ही लागू हो गई हैं।

होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर

19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होता है। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से फूड और बेवरेज इंडस्ट्री पर सीधा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं, जिसका बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ेगा।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर अभी भी 8 अप्रैल 2025 की तय कीमतों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा

IOC, HPCL और BPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जनवरी में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹111 की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, नवंबर और दिसंबर 2025 में कीमतों में मामूली कटौती देखने को मिली थी।

कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

नई बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: ₹1691.50 से बढ़कर ₹1740.50

  • कोलकाता: ₹1844.50

  • मुंबई: ₹1692.00

  • चेन्नई: ₹1899.50

घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावत

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹853 पर बनी हुई है।

बजट से ठीक पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने को कारोबारी वर्ग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *