शराब दुकानें रहेंगी बंद, जारी हुआ आदेश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत रायगढ़ नगर निगम सहित नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान तथा 15 फरवरी 2025 को मतगणना होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कार्तिकेया गोयल ने नगरीय निकाय निर्वाचन को सुचारू संपन्न कराने हेतु 9 फरवरी 2025 की संध्या 5 बजे से 11 फरवरी 2025 के मतदान समाप्ति तक तथा 15 फरवरी 2025 को प्रात: 9 बजे से मतगणना समाप्ति तक नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी (सी.एस.2 घघ)/देशी कम्पोजिट (सी.एस-2 घघ-कम्पोजिट), विदेशी (एफ.एल.-1 घघ)/विदेशी कम्पोजिट (एफ.एल.-1 घघ कम्पोजिट), प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, देशी अहाता (सी.एस. 2 ग-अहाता)/देशी कम्पोजिट अहाता (सी एस.2 ग-कम्पोजिट अहाता), विदेशी अहाता (एफ.एल.1 ख-अहाता) एवं विदेशी कम्पोजिट अहाता (एफ.एल. 1 ख-कम्पोजिट अहाता), सी.एस.1(ग) मद्य भण्डागार, एफ.एल. 3  होटल-बार,  एफ.एल. 3(क) शॉपिंग मॉल रेस्टोरेन्ट बार को बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।


 जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देेते हुए बताया कि नगर पालिका निगम रायगढ़ अंतर्गत जिन मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा इनमें देशी मदिरा दुकान चक्रधर रोड, बड़ेरामपुर, सावित्री नगर, बोईरदादार,कोढ़ीपारा, जामगांव शामिल है। इसी तरह देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान-बड़पारा एवं मटनमार्केट, विदेशी मदिरा दुकान-चक्रधर नगर, बड़ेरामपुर, सावित्री नगर, बोईरदादार, कोढ़ीपारा (बैकुंठपुर कोतरारोड), जूटमिल (सहदेवपाली) एवं जामगांव, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान- विजयपुर, प्रीमियम मदिरा दुकान-केवड़ाबाड़ी, अहाता का नाम -देशी बोईरदादार, देशी सावित्रीनगर, देशी कोढ़ीपारा, देशी जामगांव, विदेशी जामगांव, विदेशी बड़ेरामपुर, विदेशी सावित्रीनगर, सी.एस.1 -मद्य भण्डागार रायगढ़, एफ..एल. 3 होटल बार-किनारा बार, केकी बार, होटल अंश इंटरनेशनल, होटल ट्रिनिटी, होटल एकॉर्ड प्रीमियर, एफ.एल. 3 (क) शॉपिंग मॉल रेस्टोरेन्ट बार -माँ वैष्णव प्रोजेक्ट्स की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद।

इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया अंतर्गत -देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान -खरसिया एवं अहाता  देशी खरसिया, नगर पंचायत पुसौर अंतर्गत देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान -पुसौर, कोड़ातराई एवं रेंगालपाली, विदेशी मदिरा दुकान -पुसौर एवं कोड़ातराई, अहाता का नाम – देशी कम्पोजिट पुसौर, देशी कम्पोजिट कोड़ातराई एवं विदेशी कोड़ातराई, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर अंतर्गत देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान कोकड़ीतराई, नगर पंचायत घरघोड़ा अंतर्गत देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान घरघोड़ा तथा अहाता देशी एवं विदेशी घरघोड़ा, नगर पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत देशी मदिरा दुकान धरमजयगढ़, विदेशी मदिरा दुकान धरमजयगढ़ एवं छाल तथा अहाता देशी धरमजयगढ़, नगर पंचायत लैलूंगा अंतर्गत विदेशी कम्पोजिट मंदिरा दुकान लैलूंगा शामिल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *