देर रात शांति भंग कर घूम रहे 5 बदमाश गिरफ्तार, धमतरी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग में बड़ी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए देर रात में सघन पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों जैसे मकईश्वर वार्ड, स्टेशन पारा, मकई चौपाटी, जालमपुर और बिलाईमाता के पीछे सुनसान जगहों पर पेट्रोलिंग की गई और संदिग्धों की चेकिंग कर उन्हें चेतावनी भी दी गई।

पेट्रोलिंग के दौरान देर रात 5 असामाजिक तत्वों को शांति भंग करते हुए पकड़ लिया गया। इनके खिलाफ प्रतिबंधक धारा 170/125,135 BNSS के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने नशाखोरी, गुटबाजी और हथियार साथ लेकर घूमने जैसे अपराधों पर कड़ी नजर रखी है।

पुलिस अधीक्षक का निर्देश: विजीबल पुलिसिंग एवं सघन चेकिंग जारी रहेगी

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अनावश्यक घूमने वाले, नशाखोर और हथियार साथ लेकर घूमने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम और ठिकाना:

  1. कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू, उम्र 26 वर्ष, हाटकेश्वर कॉलोनी, धमतरी

  2. चेतन नेताम, उम्र 21 वर्ष, पंचवटी कॉलोनी, अटल आवास, धमतरी

  3. विक्रम देवदास, उम्र 19 वर्ष, पंचवटी कॉलोनी, अटल आवास, रत्नाबांधा रोड, धमतरी

  4. रोशन कुमार यादव, उम्र 18 वर्ष 25 दिन, रामसागरपारा, रिसाईपारा, धमतरी

  5. जागेश्वर गौतम उर्फ बंटी, उम्र 20 वर्ष, रामसागरपारा, रिसाईपारा, धमतरी

धमतरी पुलिस द्वारा जारी इस अभियान से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है और शहर की जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला है। पुलिस ने जनता से भी अनुरोध किया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *