घुमंतू पशुओं के मालिकों पर बड़ी कार्रवाई– कोटा प्रशासन ने दर्ज कराई चार एफआईआर, समन भी जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24 7in बिलासपुर

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई, एसडीएम नितिन तिवारी के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम की बड़ी करवाई।


एसडीएम नितिन तिवारी के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग कोटा, पशुपालन विभाग कोटा और नगर पंचायत कोटा की संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और पाया कि कई पशु मालिक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तथा अपने पशुओं को खुले में छोड़ रहे हैं।


जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध कोटा थाना में कुल 4 एफआईआर दर्ज कराई हैं। ये निम्न प्रावधानों के तहत दर्ज की गईं—

1= पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3 एवं 11

2= भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285, 291 एवं 325

साथ ही, एसडीएम कार्यालय से BNSS की धाराओं के अंतर्गत समन भी जारी किए गए हैं, जिसके तहत संबंधित पशु मालिकों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

प्रशासन और नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को गोशालाओं या सुरक्षित स्थानों पर रखें। सड़क पर छोड़े गए पशु न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि नगर की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *