गोंडा में बड़ा हादसा, 11 लोगों की मौत, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार नहर में गिरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक वाहन के नहर में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

घटना का संज्ञान सीएम योगी ने लिया है और घायलों को तुरंत उचित इलाज कराने का आदेश दिया है।

यह हादसा गोंडा के इटियाथोक थानाक्षेत्र के रहता बेलवा क्षेत्र का है, घटना बहुता गांव के पास नहर में हुआ। बताया जा रहा है कि मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता का परिवार बोलेरो गाड़ी से पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास मौजूद नहर में गाड़ी गिर गई और 11 लोगों की मौत हो गई है।

 

वहीं सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लिया है। CMO की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद नहर से 11 शव निकाले गए जबकि 4 लोगों कि सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव शुरू किया लेकिन सिर्फ 4 लोगों की जान बचाई जा सकी है। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। वहीं जैसे ही घटना की सूचना मिली, प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

सीएम योगी ने की घोषणा

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *